NEET UG 2025 Cut Off Marks:
नीट यूजी 2025 का एग्जाम 4 मई को नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी (NTA) के द्वारा सफतलातापूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 22.7 लाख परीक्षार्थी एग्जाम दिये थे। परीक्षा खत्म होने के बाद अब उनके मन में कट ऑफ मार्क को लेकर आशंका बनी हुई है की क्या इस बार कटऑफ मार्क्स अधिक होगा या पिछले साल से कम होगा? क्योंकि कटऑफ मार्क्स के हिसाब से उमीदवारों को अच्छी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलता है। ऐसे में बता दे की पिछले साल 2024 की तुलना में इस साल 2025 में कट ऑफ मार्क थोड़ा ऊपर होने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में आईए जानते है कटऑफ मार्क्स को लेकर कुछ जरूरी जानकारी के बारे में।
रिजल्ट जारी होने की तारीख::
4 मई को नीट यूजी 2025 एग्जाम का समाप्त होने के बाद अब लाखों परीक्षार्थी का नजर सीधे कटऑफ मार्क्स और रिजल्ट के ऊपर है। क्योंकि रिजल्ट एलान कर दिए जाने के बाद वे खुद की मार्क से जानकर अंदाजा लगा सकते है उनको अच्छे मेडिकल कॉलेज में सीट मिलेगी या नहीं। ऐसे में जानकारी के लिए बता दे की नीट यूजी 2025 की प्रोविजनल आंसर की इसी महीने के आखरी हफ्ते में जारी हो सकती है। वहीं फाइनल अंसार और रिजल्ट जून महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी होने की खबरे आ रही है।
नीट यूजी एक्जाम के पिछले चार सालों का कट ऑफ मार्क्स के बारे में जानें:
नीट यूजी परीक्षा की पिछले चार सालों की कटऑफ मार्क्स को आंख उठाकर देखे तो 2020 में जनरल के लिए 720 से 147 अंक था। आरक्षित वर्गों के लिए 140 से 113 था। उसके अगले साल 2021 में जनरल के लिए 720 से 138, ओबीसी, एससी/ एसटी के लिए 137 से 108 था। वही 2022 में जनरल के लिए 715 से 117 अंक, आरक्षित वर्गों के 116 से 93 था। साल 2023 को देखे तो में जनरल के लिए 720 से 150 तो ओबीसी के लिए 140 से 118 था। पिछले साल यानी 2024 में जनरल के लिए 720 से 180 और ओबीसी, एससी/एसटी के लिए 189 से 142 कटऑफ मार्क्स गया था।
इसी साल के संभावित कटऑफ मार्क्स कुछ इस प्रकार है:
इस साल 2025 के नीट यूजी एग्जाम के कट ऑफ मार्क के बारे में बात करे तो इस साल थोड़ा ऊपर जाने की उम्मीद की जा रही है।। वही कैटेगरी के हिसाब से संभावित कटऑफ मार्क को देखे तो जनरल वर्गों के लिए 720-195 अंक ओबीसी के लिए 189-150 है। एससी अनुसूचित जाति के लिए 180-140 अंको के बिच हो सकती है। एसटी अनुसूचित जाति के लिए 175-138 तो वही ईडब्ल्यूएस के लिए 190-155 और पीडब्ल्यूडी के लिए 135-120 अंक कट ऑफ मार्क जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें