PM Kisan Yojana 20th Kist Installment Date:
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही है पीएम किसान योजना के द्वारा हर छोटे किसानों जो की आर्थिक रूप से कमजोर है उनको सहायता करने के लिए सरकार की तरफ से हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक 4 महीने में ₹2000 की राशि तीन किस्तों करके दिया जा रहा है। बता दे अबतक किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिल चुका है। जिसके बाद अब किसानों को 20वीं किस्त को लेकर इंतजार कर रहे है। ऐसे में इस लेख में हम पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त को लेकर कुछ जरूरी जानकारी देने वाले है। जिसके लिए इस लेख को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।
पीएम किसान योजना का 20वीं किस्त के लिए पात्रता:
नई लिस्ट जारी किए गए अनुसार पीएम किसान योजना का 20वीं किस्त उन किसानों को मिलेगा जो की पिछली किस्त यानी 19वीं किश्ती के लिए ई-केवाईसी पुरा किये होना चाहिए। किसानों की भूमि की जानकारी सही पाई गई हो। और उनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। अगर आप इन सभी पात्रता को पूरा करते है तो समझ लीजिएगा की आपकी राशि प्राप्त होने में कोई परेशानी देखने को नहीं मिलेगी।।
पीएम किसान योजना का 20वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने आई:
पीएम किसान योजना 19वीं किस्त का राशि करोड़ों किसानों के बैंक खाते में भेजे जाने के बाद अब वे सोच रहे होंगे की 20वीं किस्त कब तक जारी होगा? ऐसे में बता दें की से सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि 20वीं किस्त की राशि जून 2025 के महीने में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये जाएंगे।
पीएम किसान योजना का 20वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करे?
• जैसे हि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर दिया जाएगा तो आप मोबाइल में या लैपटॉप में स्टेटस चेक कर सकते है, इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
• इसके बाद Farmers Corner के ऑप्शन पर जाए।
• इसमें आपको "Beneficiary List" का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक कर देना है।
• इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इसमें आपको खुद के राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत या गांव की जानकारी भर देना है।
• इन सभी जानकारी को सही से भर देने के बाद Get Report के बटन पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट ओपन हो जाएगा। इसमें 20वीं किस्त की के लाभ मिलने वाले किसानों का नाम होगा। आप अपना नाम अच्छे से चेक कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें