UP Teacher Bharti 2025:
उत्तर प्रदेश में रहने वाले जो उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। बता दे की उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक दोनों विद्यालय में शिक्षक बनने हेतु कुल 1,93,862 रिक्त पदों में भर्ती करने के लिए काम किया जा रहा है। जिसमें यूपी सरकार के द्वारा इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में कुल मिलाकर तीन चरणों में पूर्ण करने लिए सोच लिया है। जिसमें हर चरणों में कुल 65000 शिक्षकों की भर्ती की जाने वाली है। इसमें दोनों प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विद्यालय शामिल है।
भर्ती पदों की पूरी जानकारी:
उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी जो कि शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं उनको बता दे की प्राइमरी शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा स्कूल 1,81,276 पदों पर प्राइमरी शिक्षक के लिए भर्ती की जाएगी। वही माध्यमिक शिक्षक के लिए 12,586 भर्ती की जाने वाली है। इसकी पुरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के ऊपर है। ऐसे करके कुल मिलाकर 1,93,862 पदों पर भर्ती की जाने वाली है।
आवेदन प्रक्रिया कब से शुरु होगी?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार के तरफ से जानकारी दी गई है कि इन प्राइमरी शिक्षक और माध्यमिक शिक्षा की भर्ती प्रकिया नवंबर महीने 2025 से शुरू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस भर्ती तीन चरणों में पुरी की जाएगी। जिसमें पहले में 65,000 पदों पर शिक्षक की भर्ती की सूचना जारी कर दी जाएगी। तीन चरणों में भर्ती करने पर सरकार पुरी करने में आसान होगा। जिसे सरकार आराम से नियमों के हिसाब पुरी कर सकेंगे।
इसके लिए यूपी सरकार के द्वारा की गई बैठक:
प्राइमरी शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक की भर्ती के लिए दिल्ली में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक यूपी सरकार द्वारा की आयोजीत की गई। जिसमें राज्य सरकार की वरिष्ठ अधिकारों ने कहा कि मार्च 2026 तक तीनो चरणों में सभी पदों पर नियुक्ति का की जाएगी। इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय के सचिव, बेसिक शिक्षा सचिव के सचिव,राज्य स्कूल शिक्षा महानिदेशक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें